Advertisement

झारखंड के अंगीभूत कालेज इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन, किया समायोजन की मांग

By Goutam

Published on:

शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी

जनसंवाद/खरसावां : झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर मोर्चा द्वारा सोमवार को झारखंड राज्य के 65 अंगीभूत डिग्री महाविद्यालय के इंटरमीडिएट प्रभाग के 840 शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सेवा समायोजन के संबंध में विधायक दशरथ गागराई को ज्ञापन सौंपा गया।

Advertisement
Advertisement

ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध करते हुए बताया कि झारखंड राज्य के 65 अंगीभूत डिग्री कॉलेजों के इंटरमीडिएट प्रभाग के 840 शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों भी वित्तरहित शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की श्रेणी में आते है। सरकार की ओर से हमें कोई भी अनुदान नहीं मिलता है। अत्यधिक उम्र होने की वजह से अन्यत्र नौकरी भी हम कहीं नहीं कर पाएंगे।

Dayal Builder
Srinath

ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध करते हुए कहा कि वित्तरहित मोर्चा के तहत जिस तरह 8000 शिक्षकों का समायोजन होने जा रहा है। वैसे ही झारखंड राज्य के 65 अंगीभूत डिग्री महाविद्यालय के इंटरमीडिएट प्रभाग के 840 शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भी समायोजन किया जाये।

Advertisement

विधायक ने दिया पहल का भरोसा

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल को विधायक ने आश्वस्त किया कि उनकी मांग न्यायसंगत है और वह सरकार का ध्यान और इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से फिरदौस, चन्द्रकला महतो, संगीता समेत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp