होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

11
12
13
previous arrow
next arrow

 

जमशेदपुर : दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित हुए चंचल भाटिया, सेल्यूट तिरंगा संस्था के पदाधिकारियों का जताया आभार….

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

sachdeva
sachdeva
previous arrow
next arrow

जमशेदपुर / Balram Panda: शहर के समाजसेवी सह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीति से जुड़े चंचल भाटिया को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में सेल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा आयोजित अटल तिरंगा सम्मान से सांसद मनोज तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

 

बता दे हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश से 30 लोगों को उनके सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यों के अनुरूप उन्हें अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया जाता हैं, इस वर्ष ये सम्मान शहर के चंचल भाटिया को मिला, चंचल भाटिया कई सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीति से जुड़े है, श्री भाटिया जरूरतमंद बच्चो की पढ़ाई, कन्याओं के विवाह में सहयोग, श्राद्ध कर्म में सहयोग जैसे सामाजिक कार्य करते रहते है. साथ ही वो खुद प्लेटलेट्स डोनर है, 17 बार वो प्लेटलेट्स डोनेट कर चुके है. उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुवे सेल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा उन्हें इस बार अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया.

 

वहीं, चंचल भाटिया ने कहा कि उन्हें मिले इस सम्मान के लिए वो सेल्यूट तिरंगा संस्था के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते है, साथ ही कहा कि ये सम्मान सिर्फ उनका नहीं लौहनगरी के हर शख्स का है, इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, सांसद मनोज तिवारी जी, सेल्यूट तिरंगा के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, राष्ट्रीय निर्देशक निशा सोलंकी, संस्था के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे.

 

---Advertisement---

Leave a Comment