आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 20 से पार्षद पद की प्रत्याशी छवि महतो को चुनाव चिन्ह अलमीरा छाप मिलने के बाद जनसंपर्क अभियान में तेजी देखने को मिल रही है. जनसंपर्क के दौरान छवि महतो ने कहा कि वार्ड संख्या 20 के मतदाताओं का आशीर्वाद और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.
उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करते हुए कहा कि “वार्ड संख्या 20 की जनता ही मेरा परिवार है.” जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें क्षेत्र के हर वर्ग से भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है, जिससे उनका मनोबल और मजबूत हुआ है.
छवि महतो ने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करना और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि यदि वार्ड की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वार्ड संख्या 20 को विकास के साथ-साथ एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित किया जाएगा.
अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने वार्डवासियों से समर्थन की अपील की. उल्लेखनीय है कि छवि महतो के पति विशु महतो भाजपा के सक्रिय नेता एवं समाजसेवी हैं, जो लंबे समय से क्षेत्र के सामाजिक और विकासात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. जहां वार्ड संख्या 20 में चुनावी माहौल के बीच छवि महतो का जनसंपर्क अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है.

















