होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

आदित्यपुर : समाजसेवी कार्यकाल की गूंज के साथ चुनावी मैदान में सोमदेव प्रधान, वार्ड 25 में जनभरोसे की मजबूत लहर…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

आदित्यपुर / Balram Panda :  नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में वार्ड संख्या 25 से प्रत्याशी सोमदेव प्रधान उर्फ बिक्की का जनसंपर्क अभियान पूरे क्षेत्र में व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है. घर-घर संपर्क के दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन, बुजुर्गों का स्नेह और युवाओं का उत्साहजनक सहयोग मिल रहा है.

Provider 1 Provider 2

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमदेव प्रधान का पूर्व का समाजसेवी कार्यकाल सराहनीय रहा है. क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए जनता उन्हें आगामी चुनाव में पार्षद के रूप में देखना चाहती है.

Provider 1 Provider 2

जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी सोमदेव प्रधान ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तो युवाओं को रोजगार से जोड़ना और वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे केवल चुनावी वादों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य कर परिणाम दिखाएंगे.

उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी-मूलवासी हितों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे और क्षेत्र के हर सुख-दुख में जनता के साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। उनका लक्ष्य एक ऐसा वार्ड बनाना है, जहां विकास, समानता और सामाजिक समरसता के साथ सभी वर्गों को सम्मान मिले.

वार्ड 25 में चल रहा यह जनसंपर्क अभियान स्थानीय राजनीति में नई ऊर्जा भरता नजर आ रहा है और आने वाले चुनाव को लेकर माहौल दिन-प्रतिदिन और अधिक रोचक होता जा रहा है.

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment