होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव में पोस्टर विवाद तेज, वार्ड 18 से प्रत्याशी रंजन सिंह ने लगाए गंभीर आरोप, चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

आदित्यपुर / Balram Panda :आदित्यपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार भी तेज होता जा रहा है. शहर के गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर चुनावी पोस्टर और बैनर नजर आ रहे हैं. इसी बीच चुनावी माहौल में मर्यादाओं के उल्लंघन के आरोप भी सामने आने लगे हैं. एक-दूसरे के पोस्टर और बैनर फाड़े जाने को लेकर प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

Provider 1 Provider 2

ऐसा ही मामला वार्ड संख्या 18 से सामने आया है. वार्ड 18 के प्रत्याशी रंजन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके चुनावी पोस्टर और बैनर लगातार फाड़े जा रहे हैं, जिससे उन्हें अपने वार्ड में चुनाव प्रचार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि वार्ड में मिल रहे जनसमर्थन और बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विरोधी घबरा गए हैं और इसी कारण सुनियोजित तरीके से उनके पोस्टर और बैनर हटाए जा रहे हैं.

श्री सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं, बल्कि चुनावी आचार संहिता का भी उल्लंघन हैं. उन्होंने पूरे मामले को लेकर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Provider 1 Provider 2

नगर निकाय चुनाव के दौरान इस तरह के आरोप सामने आने के बाद नगर निगम आदित्यपुर और संबंधित चुनावी अधिकारियों की भूमिका भी अहम हो गई है. अब देखना होगा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है.

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment