होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

सरायकेला : समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई, समयबद्ध निष्पादन हेतु उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

सरायकेला / Balram Panda : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों एवं आवेदनों की सुनवाई की गई. प्राप्त मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

Provider 1 Provider 2

जनता दरबार में मुख्य रूप से आदित्यपुर स्थित पीआगो (Piaggio) शोरूम तथा श्रीराम फाइनेंस द्वारा कथित रूप से धोखाधड़ी कर खराब ऑटो वाहन उपलब्ध कराने एवं वाहन एक्सचेंज की प्रक्रिया में राशि के गबन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई. इसके अतिरिक्त सरायकेला अंचल अंतर्गत छोटा टांगरानी में भूमि सीमांकन के लंबित मामले के निष्पादन, वर्ष 1970–71 में बंदोबस्ती की गई भूमि से संबंधित लंबित मुआवजा राशि के भुगतान, नगर निगम आदित्यपुर में लंबित जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन, लाल बिल्डिंग चौक, आदित्यपुर में गुमटी हटाकर अवैध रूप से शराब का अड्डा संचालित किए जाने के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा हटाई गई गुमटी को पुनः स्थापित कराने से संबंधित आवेदन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले प्राप्त हुए.

उपरोक्त सहित विभिन्न मामलों से संबंधित प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु हस्तांतरित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

Provider 1 Provider 2

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment