होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

शिरडी में होगा पहला साईं भक्त सम्मेलन: झारखंड से समाजसेवियों का चयन शुरू, अधिवक्ता प्रसन्न कुमार सम्मानित

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर/ रांची। महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित होने वाले प्रथम साईं भक्त सम्मेलन को लेकर झारखंड में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में रांची में साईं धाम ट्रस्ट के संस्थापक और झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता Prasanna Kumar को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नानक साईं फाउंडेशन के केंद्रीय उपाध्यक्ष Pritam Singh Bhatia ने बताया कि शिरडी में 25 मार्च को रामनवमी के अवसर पर प्रथम साईं भक्त सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में झारखंड के अलावा दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में साईं भक्त शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि शिरडी में 25 और 26 मार्च को साईं बाबा की रामनवमी उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध साईं भक्त दासगणु जी महाराज के गांव उमरी (जिला नांदेड़) से शिरडी और कोपरगांव तक एक पैदल शोभायात्रा भी निकाली जा रही है।

इस यात्रा के उमरी से रवाना होने के दौरान नानक साईं फाउंडेशन के चेयरमैन Pandharinath Bokare समेत कई समाजसेवियों और साईं भक्तों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यात्रा के दौरान उमरी से शिरडी तक विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा।

प्रीतम सिंह भाटिया ने बताया कि इस अवसर पर झारखंड के 10 समाजसेवियों और साईं भक्तों को समाज सेवा और साईं मार्ग के अनुसरण के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसकी शुरुआत रांची में प्रसन्न कुमार को सम्मानित कर की गई है।

सम्मानित होने वाले अन्य लोगों में जमशेदपुर से केपी रविशंकर, राजकुमार लारोकर, विजय सिंह, आदर्श दोदराजका, कमल राव और राजा रजक, रामगढ़ से अमित सिन्हा, सरायकेला-खरसावां से राजेश सिंह तथा चाईबासा से शिवदास डे शामिल हैं।

उन्होंने सभी चयनित लोगों से 24 मार्च तक शिरडी पहुंचने का अनुरोध किया है, ताकि सम्मान समारोह के लिए उनकी सूची सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम की सफलता के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसमें पंढरीनाथ बोकारे, सुनील निकम, पंढरीनाथ पगार और पंकज लोढ़ा जैसे महाराष्ट्र के चर्चित पत्रकारों और समाजसेवियों का सहयोग मिल रहा है।

 

Leave a Comment