होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

टेल्को में शांति समिति की ओर से सामूहिक इफ्तार पार्टी: एक ही दस्तरखान पर बैठे सभी धर्मों के लोग, दिया भाईचारे का संदेश

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। टेल्को सबूज कल्याण संघ के प्रांगण में रविवार को टेल्को थाना शांति समिति के तत्वावधान में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वर्ग और संप्रदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर एक ही दस्तरखान पर इफ्तार किया और समाज में प्रेम, भाईचारे तथा सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।

इफ्तार कार्यक्रम के दौरान देश में अमन, शांति और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं भी की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जमशेदपुर नगर पुलिस उपाधीक्षक Sunil Chaudhary, पुलिस मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक Manoj Thakur, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक Sanjeev Singh, टेल्को थाना प्रभारी Suresh Prasad तथा जुगसलाई थाना प्रभारी Ghulam Rabbani सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा केंद्रीय शांति समिति के सदस्य ओमप्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, आमिर सोहेल, कल्याणी शरण, चंद्रभान सिंह, मनोज सिंह, जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह, टेल्को थाना शांति समिति के सदस्य सोहेल खान (राजू), आमिर अली अंसारी, असगर अली जुगनू, शाहिद परवेज, सोनू खान, महेश प्रसाद, अनिल प्रकाश, निसार अहमद, मौलाना सैफुल्लाह, ब्रह्मानंद अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एम.एल. अली, डॉ. आदिल रशीद, मोहम्मद नौशाद और सबूज कल्याण संघ के सचिव मिथिलेश घोष समेत कई लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आयोजन में आमिर सोहेल, सोहेल खान, साजिद खान, मोहम्मद नौशाद, सैयद मुजफ्फरुल हक, असगर अली जुगनू, फैज, मोहम्मद असलम, सोनू खान, मंटू खान और आफताब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की पहल बताया।

 

Leave a Comment