होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई दुर्गा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक: चैत्र नवरात्र, धर्मांतरण पर रोक और संगठन विस्तार पर चर्चा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद  की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुचाई शाखा अध्यक्ष भरत पाण्डेय  ने की।

बैठक में आगामी चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष को उत्साहपूर्वक मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और विस्तार देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान रामोत्सव आयोजन, धर्मांतरण पर रोक, धार्मिक कार्यों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जैसे अहम विषयों पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में जागरूकता और संगठन की मजबूती से ही इन विषयों पर प्रभावी कार्य संभव है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष Sशीतल प्रसाद साहू ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एक प्रमुख संगठन है, जो सनातन धर्म की रक्षा, गोरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा कार्यों के लिए समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में संघ के प्रदेश परियोजना प्रमुख राजू चौधरी, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख संजय चौरासिया, जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद साहू, प्रखंड अध्यक्ष भरत पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Comment