Advertisement

गाढ़ाबासा शीतला माता मंदिर में 44 ज्योत कलश प्रज्वलित: नववर्ष और नवरात्रि पर बस्तीवासियों ने मांगा आशीर्वाद

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। गाढ़ाबासा स्थित शीतला माता मंदिर में वर्ष प्रतिपदा और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर श्रद्धा और आस्था के साथ 44 ज्योत कलश प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बस्तीवासियों और अतिथियों ने मिलकर मां शीतला से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार तथा भाजपा नेता खेमलाल चौधरी उपस्थित रहे।

Advertisement

अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ज्योत कलश प्रज्वलित कर क्षेत्र और समाज की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और जग कल्याण की भावना को मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां शीतला से सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश साहू सहित खेमलाल साहू, संजय प्रसाद, रवि शंकर दुबे, मोहन कुमार, हरीचरण साहू, गीता देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp