होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां में धूमधाम से मनाई गई ईद, विधायक दशरथ गागराई ने ईदगाह पहुंचकर दी मुबारकबाद

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने विशेष नमाज अदा कर अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

रमजान के पवित्र महीने में 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि ईद-उल-फितर भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने की इबादत के बाद आने वाली यह ईद सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

उन्होंने कहा कि भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं। ईद का यह पावन अवसर समाज में आपसी भाईचारे को और मजबूत करता है।

इस दौरान बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, थाना प्रभारी गौरव कुमार, वसी खान, राजू, मो सलाम, अकबर जिया समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment