Advertisement

सांडेबुरू में अष्टम प्रहार अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ संपन्न, रूद्र प्रताप महतो बोले—हरिनाम ही भगवान तक पहुंचने का मार्ग

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां प्रखंड के सांडेबुरू गांव में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आयोजित अष्टम प्रहार अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम का समापन धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस धार्मिक आयोजन में समाजसेवी रूद्र प्रताप महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर रूद्र प्रताप महतो ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन भक्ति, आस्था और विश्वास का प्रतीक है। इसके आयोजन से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक और भक्तिमय वातावरण बनता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग हरिनाम ही है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।

इस महायज्ञ में पाटा हेंसल, वागरायडीह, सांगरी, नियु झींकपानी, बिषयगोडा और सांडेबुरू सहित विभिन्न गांवों की महिला एवं पुरुष कीर्तन मंडलियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जीतमोहन सरदार, डॉ सदानंद महतो, डॉ जगदीश महतो, अशोक महतो, प्रदीप कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, सूरज प्रसाद महतो, ललित किशोर महतो, सनातन महतो, विनोद महतो, आनंद महतो, ठमरू महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp