आदित्यपुर / Balram Panda : श्री श्री बजरंग अखाड़ा समिति, इच्छापुर द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी रामनवमी पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला.
इस पावन अवसर पर अखाड़ा समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़, तरबूज एवं ठंडे शरबत का वितरण किया गया. तेज गर्मी के बीच सेवा भाव से किया गया यह वितरण कार्यक्रम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा.
video…
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी राजेश मंडल, गणेश प्रजापति, शिवा मंडल, अभिषेक मंडल, सूरज मंडल, राजकुमार मुखी, देव मुखी, नकुल सरदार, विशाल महतो, रंजीत रजक, साधु महतो एवं मनसा मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
अखाड़ा समिति के सदस्यों ने बताया कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सेवा भाव को बढ़ाने का अवसर है.
पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला. इच्छापुर में आयोजित यह रामनवमी उत्सव श्रद्धा, सेवा और समर्पण का एक प्रभावशाली उदाहरण बनकर उभरा.

















