होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

आदित्यपुर में स्वच्छता को लेकर बड़ा कदम, तनुश्री बोस की शिष्टाचार भेंट, मेयर व डिप्टी मेयर के साथ सशक्त रणनीति तैयार…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

आदित्यपुर / Balram Panda: आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में आज स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार बैठक आयोजित की गई, इस अवसर पर नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर तनुश्री बोस ने मेयर संजय सरदार एवं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह से मुलाकात कर शहर में स्वच्छता अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की.

Provider 1 Provider 2

बैठक के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा सभी वार्डों में चल रहे और प्रस्तावित कार्यों को लेकर एक प्रभावी एवं ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया. खासतौर पर नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सीधे फीडबैक प्राप्त करने को प्राथमिकता दी गई.

Provider 1 Provider 2

इस क्रम में नगर निगम द्वारा आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से स्कैनर आधारित स्वच्छता सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया गया. इस पहल के तहत नागरिक अपने सुझाव, शिकायतें एवं विचार सीधे साझा कर सकेंगे, जिससे प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे.

ब्रांड एंबेसडर तनुश्री बोस ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है. उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और आदित्यपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर बनाने में अपना योगदान दें.

वहीं, मेयर संजय सरदार एवं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि नगर निगम नागरिकों के सुझावों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा और स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर सुधार हेतु प्रतिबद्ध है.

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment