Advertisement

आदित्यपुरः छत का रेलिंग टूटने से चार महिलाएं गिरी, हालात गंभीर, जांच में जुटी पुलिस….

By Goutam

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : गुरुवार को आदित्यपुर थाना अंतर्गत सनराइज एनक्लेव के पीछे धीराजगंज निवासी रामशंकर पासवान के घर सत्यनारायण पूजा में शामिल होने पहुंची चार महिलाएं, छत का रेलिंग टूटने से गिरकर घायल हो गयी हैं. सभी घायल महिलाओं को आनन- फानन में ईलाज के लिए गंगोत्री नर्सिंग होम ले जाया गया. जहां से बेहतर ईलाज को लेकर टीएमच रेफर कर दिया गया है.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

बता दे सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजन कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और सभी घायल महिलाओं की रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए. बताया जाता है कि जिस महिला के घर पूजा था उनका नाम जानकी देवी है और उनके पति का नाम रामशंकर पासवान है. उनके घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. पूजा में पहुंची महिलाएं रेलिंग के सहारे खड़ी थी. तभी रेलिंग टूटकर गिर गया जिससे सभी महिलाएं नीचे गिर गई.

Advertisement

 

वही घायल महिलाओं में मालती देवी व अन्य शामिल हैं जिनका ईलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है. वैसे पूरा मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ताजा खबरें

WhatsApp