Advertisement

आदित्यपुर : बजबजाती नालियों की दुर्गंध से वार्ड 20 के स्थानीय व दुकानदार परेशान, सफाई व्यवस्था बदहाल, “देखें.video…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: नगर निगम वार्ड 20 स्थित शेरे पंजाब चौक में बजबजाती नालियों ओर सड़कों पर फैले कचरे से स्थानीय लोंगो का चलना दूर, सांस लेना तक दुश्वार हो गया है. नगर निगम की अनदेखी से आक्रोशित लोग अब हुंकार भरने लगे हैं. लोंगो ने नालियों की मरम्मत व जल्द सफाई व्यवस्था नहीं होने पर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दे दी है.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 20 से मेन रोड़ को जोड़ने वाली शेरे पंजाब चौक की छोटी सड़क सुरभि ट्रेडर्स के सामने नालियों का कूड़ा ओर गन्दा पानी सड़क पर कई दिनों से बह रहा है. इस सड़क पर लोगो का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है. सड़क के बीचों बीच कूड़े के ढेर लगे है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि वार्ड 20 स्थित शेर पंजाब चौक के इस छोटी सड़क पर सभी नालियों का मालवा ओर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है.

Advertisement

video….

 

हर तरफ कूड़े के ढेर लगे है नालियों और नालो का गंदा पानी सड़क पर फैला है छोटे बच्चे हो या बुज़ुर्ग, सभी का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है. नगर निगम अपनी आँखें और कान बंद किये बैठा है. दुकानदारों ने कहा कि इस भीषण गंदी बदबू से आस पास के लोगो का जीना दुश्वार हो रहा है. इस गंदी बदबू के कारण यहां के लोग अनेक बीमारियों की चपेट में आ रहे है. दुकानदारों ने कहा कि एक दो दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नही हुई तो वह जनता को साथ लेकर आदित्यपुर नगर निगम का घेराव करेंगे और नगर निगम में धरना देंगे.

ताजा खबरें

WhatsApp