Advertisement

आदित्यपुर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विवेक सिंह हत्याकांड व कई मामलों में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी बबलु दास उर्फ अनिरुद्ध दास गिरफ्तार, भेजे गए सलाखों के पीछे…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: सरायकेला खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत द्वारा पुलिस टीम का गठन कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में मंगलवार को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना कांड सं०- 206/2024, दिनांक- 20.06.2024, धारा 302/201/109/1208/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट में वाछित कुख्यात अपराधकर्मी बबलु दास उर्फ अनिरुद्ध दास को सरायकेला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

बता दे गिरफ्तार अपराधकर्मी बबलु दास उर्फ अनिरुद्ध दास विवेक सिंह हत्याकांड में शामिल रहा है और इनके द्वारा योजनाबद्ध तरिके से विवेक सिंह की हत्या करायी गयी थी. हत्याकाड़ मे शामिल गिरफ्तार अभियुक्त बबलु दास कई काण्डों में आरोप-पत्रित है, वहीं, पूछताछ के क्रम में प्राप्त जानकारी के आधार पर कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तो एवं गैंग में शामिल अन्य अपराधकर्मियों के विरूद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

 

छापामारी दल में पु०नि० सह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पु०अ०नि० धीरंजन कुमार, पु०अ०नि० सह अनुसंधाकर्ता, चंचल कुमार शामिल रहे.

ताजा खबरें

WhatsApp