Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 76 वें गणतंत्र दिवस पर तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश ठाकुर ने किया झंडोत्तोलन, बच्चों के बीच किया मिठाई वितरण…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरायकेला- खरसावां संपूर्ण जिला गणतंत्रमय बना रहा. जहां हर एक व्यक्ति देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा. इसे लेकर सरायकेला जिला के तिरुलडीह थाना में समारोह पूर्वक झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें थाना के अधिकारी व स्थानीय लोग की उपस्थिति में थाना प्रभारी अविनाश ठाकुर ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी.

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी अविनाश ठाकुर सहित थाना के आलाधिकारी व थाना के पुलिस बल मौजूद हुए. इस दौरान अधिकारी व तिरुलडीह पुलिस बल के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाते हुए उपस्थित बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. मौके पर सभी ने राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया. कार्यक्रम में थाना के आलाधिकारी सहित पुलिस बल मौजूद रहे.

Srinath

ताजा खबरें

WhatsApp
Advertisement