Advertisement

आदित्यपुर : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले हो जाएं सावधान, आदित्यपुर में कड़ी कार्रवाई, पुलिस-उत्पाद विभाग ने वसूला 45 हजार जुर्माना…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब पीने और धूम्रपान करने वालों के खिलाफ अब जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब, इमली चौक समेत कई इलाकों में आदित्यपुर पुलिस और सरायकेला उत्पाद विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की. अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पकड़े गए कई लोगों पर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

Advertisement
Advertisement

अचानक चली इस कार्रवाई से खुलेआम शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया, पुलिस टीम ने सड़क किनारे, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन कर रहे लोगों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की. प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि अब सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना भारी पड़ सकता है.

Srinath

आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग खुलेआम शराब पीकर माहौल खराब कर रहे हैं, जिससे आम लोगों, महिलाओं और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया गया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा.

Advertisement

थाना प्रभारी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अब भी नहीं संभले तो कार्रवाई तय है, यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा.

वहीं सरायकेला उत्पाद विभाग के अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि खुलेआम शराब सेवन करना उत्पाद अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. इसी के तहत संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर शराब सेवन से बचें, अन्यथा आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन की इस सख्ती के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. पुलिस और उत्पाद विभाग ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

ताजा खबरें

WhatsApp