Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : समकालीन अभियान में आदित्यपुर पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल लूटकांड के मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर :सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए 24 घंटे के विशेष समकालीन अभियान के दौरान आदित्यपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisement
Advertisement

बता दे यह अभियान एक अगस्त की रात 12 बजे से दो अगस्त की रात 12 बजे तक जिलेभर में चलाया गया। अभियान के दौरान आदित्यपुर थाना कांड संख्या 201/26 में वांछित मोबाइल लूटकांड के मुख्य आरोपी रवि मुंडा को गिरफ्तार किया गया, पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी.

Dayal Builder
Srinath

इसके अलावा वन विभाग से जुड़े एक मामले में न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आरोपी गोपाल सरकार को भी पुलिस ने दबोच लिया, वहीं घर में चोरी के मामले में फरार चल रहे लालबाबू कुम्हार को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, पुलिस का कहना है कि जिले में फरार अपराधियों, वारंटियों और संगीन मामलों के आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों के निष्पादन और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाएंगे, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा और कानून का प्रभाव दोनों मजबूत हो सकें.

ताजा खबरें

WhatsApp