Advertisement

आदित्यपुर : अपराधियों को सख्त संदेश, जनता में भरोसा मजबूत: आदित्यपुर पुलिस का संवेदनशील इलाकों में सघन पैदल मार्च, हर गली-मोहल्ले तक पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत करीब एक घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती, इमली चौक, सालडीह बस्ती, मांझी टोला सहित अन्य संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया.

Advertisement
Advertisement

गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों को गंभीरता से सुना, साथ ही नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई.

Srinath

पुलिस टीम विशेष रूप से उन संकरी गलियों और क्षेत्रों तक पहुंची, जहां पुलिस वाहन आसानी से नहीं पहुंच सकते, इन इलाकों में पैदल भ्रमण कर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया.

Advertisement

अभियान के दौरान क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी गई, पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का पैदल गश्त अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा.

ताजा खबरें

WhatsApp