Advertisement

आदित्यपुर : पुलिस ने टोल ब्रिज के समीप KIA कार से 22 लाख से अधिक नगद बरामद….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जगह जगह चेकिंग अभियान चला रही है इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित एसटीएफ सक्रिय है. इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने टोल ब्रिज के समीप से एक किया कार से लगभग 22 लाख 30 हजार 820 रुपए बरामद किया गया.

Advertisement
Advertisement

वहीं, थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के निर्देश पर टोल ब्रिज के समीप चेकिंग लगाया. इसी दौरान एक काले रंग के एसयूवी को रोक कर तलाशी ली गई. जहां तलाशी के क्रम में उक्त धनराशि बरामद की की गई. जिसे विधिवत जप्त करते हुए विभाग को सूचित कर दिया गया है.

Srinath

 

Advertisement

थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जिनके पास से पैसे बरामद किए गए हैं उन्हें पैसों से संबंधित ब्यौरा जमा करने को कहा गया है.

ताजा खबरें

WhatsApp