Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : महिला ने सोने के दो लॉकेट ज्वेलरी शॉप से उड़ाए, सीसीटीवी कैमरे में कैद….

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर : सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना रोड स्थित मुकेश ज्वेलर्स (पुराना) में ग्राहक बनकर आयी एक महिला ने सोने के दो लॉकेट पर हाथ साफ किया है, महिला ने ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों से सोने के लॉकेट दिखाने को कहा, इस बीच मौका देख महिला ने दो लॉकेट अपने जेब में रख दुकान से फरार हो गई.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

बता दे मुकेश ज्वेलर्स के प्रोपराइटर जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि सोमवार शाम को एक सभ्रांत घर की दिखने वाली महिला ग्राहक बनकर दुकान पर आई, जहां महिला ने सोने के लॉकेट दिखाने को कहा, लॉकेट देखने के बहाने महिला ने तीन-तीन ग्राम के दो लॉकेट बड़े ही सफाई से अपने जेब में रख लिए, कुछ देर तक महिला ने प्रोपराइटर जगन्नाथ प्रसाद को अपने बातों में उलझाए रखा और बाद में महिला ने लॉकेट पसंद ना आने की बात कह कर दुकान से बाहर निकल गई, इस बीच ज्वेलरी शॉप के मालिक जगन्नाथ प्रसाद ने पाया कि महिला को दिखाए गए लॉकेट डिजाइन में से दो लॉकेट गायब हैं, ये फौरन दुकान के बाहर थाना रोड पर निकले तब तक महिला रफू चक्कर हो चुकी थी, महिला द्वारा किए गए इस चोरी की घटना को सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है, इधर दुकानदार ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज की है जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.

Advertisement
WhatsApp