Advertisement

दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी बनी मंत्री, नाराज होकर चले गए मंत्री मिथिलेश ठाकुर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने सोमवार को  राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बेबी देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बेबी देवी ने टूटी- फूटी भाषा में शपथ पत्र पढ़ीं। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों में मंत्री का नियुक्ति पत्र पढ़ा।

Advertisement
Advertisement

राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन ने आज राजभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित समारोह में बेबी देवी को झारखंड मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी सम्मिलित हुए। पर मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मंत्री पद की शपथ लेने पर दिवंगत जगन्नाथ मंत्री की पत्नी बेबी देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Dayal Builder
Srinath

मंत्री मिथिलेश ठाकुर को राजभवन जाने से रोका

बेबी देवी ने टूटी- फूटी भाषा में शपथ पत्र पढ़ीं। इसके बाद मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों में मंत्री का नियुक्ति पत्र पढ़ा। इस दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर व उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को राजभवन में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जिससे वह काफी नाराज हुए। उन्‍होंने मजबूरन वापस लौटना पड़ा। उन्‍होंने कहा, यह राजभवन का तुगलकी फरमान है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के सरकारी आवास के ऊपर दिखा ड्रोन, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, चलाया गया तलाशी अभियान

डुमरी विधानसभा से लड़ सकती है चुनाव

बबते चलें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद से हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट में मंत्री का एक पद खाली था। राजनीति के जानकारों के मुताबिक बेबी देवी को मंत्री बनाना हेमंत सोरेन का मास्टर स्ट्रोक है। अब कयास लगाया जा रहा है कि मंत्री बेबी देवी को पार्टी उम्मीदवार के रूप में डुमरी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतार सकती हैं।

किसान परिवार की बेटी है बेबी देवी

बता दें कि पति जगरनाथ महतो की विरासत संभालने वाली बेबी देवी का जन्म धनबाद के गोमो स्थित जीतपुर गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। उनकी उम्र 50 साल है। बेबी के दो भाई और एक बहन हैं, वह सबसे छोटी हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp