Advertisement

कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, विजेता की ट्राफी के साथ जीता 31000 का इनाम

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: कोलकाता स्थित एसबीएस स्कूल प्रांगण में तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का 30 दिसंबर को समापन हुआ। जहां उत्तर कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय एवं जोड़ासाँको विधानसभा के विधायक विवेक गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

Advertisement
Advertisement

झारखंड की टीम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्राफी हासिल की एवं 31000 रूपए का इनाम जीता। समृद्धि मिश्रा आशमी रोहित रणवीर सिंह प्रियंका बाकीरा आकाशी पांडे रंजन कुमार राय डीपलक्ष्मी को स्वर्ण पदक हासिल हुआ।

Dayal Builder
Srinath

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी हैं यस चंदा, विवेक गोराई, रमन कुमार राय, मेघा कश्यप एवं सौरभ हेंब्रम। वहीं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी हैं आदित्य नाग, सुहानी कुमारी, अस्मिता कौर, प्रेयसी पाल, विष्णु प्रसाद, स्वेचा कुंकल, पल्लवी मंडी, खुशी कश्यप, अर्चना होए, आयु रितेश एवं अर्चना शामिल हैं।

Advertisement

झारखंड ताइक्वांडो अकैडमी एवं सोशल एक्शन के निदेशक रविशंकर ने टीम के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। टीम में कोच के रूप में दयाल सिंह मेहरा एवं समृद्धि मिश्रा के साथ रेफरी मौसमी गोराई, आयुष कुमार पांडे एवं महावीर सरदार भी साथ थे।

ताजा खबरें

WhatsApp