Advertisement

जांबाज जुबली की लगातार दूसरी जीत, खरकाई नाइटराइडर्स ने रोमांचक मुकाबले में सुवर्णरेखा सोल्जर को हराया

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: कीनन स्टेडियम में चल रहे मीडिया कप क्रिकेट में शनिवार को जांबाज़ जुबली ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की । दूसरी ओर सुबह खेले गए मैच में खरकाई नाइटराइडर्स को स्वर्णरेखा सोल्जर को चार विकेट से हरा दिया।

Advertisement
Advertisement

पहले मैच में सुबह स्वर्णरेखा सोल्जर के कप्तान अमजद खान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सुवर्णरेखा सोल्जर की टीम 15 ओवर में 4 विकेट पर 127 रनों का स्कोर खड़ा किया। सुवर्णरेखा की ओर से अमजद ने 5 चौके की मदद से 22 गेंदों पर 33 रन बनाए। विकास ने 18 गेंदों पर 12 रन बनाए। अखिलेश ने 17 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली। जिसमें एक चौका शामिल है।

Dayal Builder
Srinath

रोहित सिंह ने धुआंधार बैटिंग की और एक चौका और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाए। खरकाई नाइटराइडर्स की ओर से नवीन, अभिषेक और देवाशीष ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाबी पारी खेलते हुए खरकाई नाइटराइडर्स ने 14.4 ओवर में छह विकेट पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Advertisement

खरकई नाइटराइडर्स की ओर से चाणक्य ने दो चौके और तीन छक्के की मदद से 32 गेंदो पर 50 रन बनाए। कुणाल ने 22 गेंदो पर 19 रन बनाए। जिसमें तीन चौके शामिल हैं। अभिषेक ने दो चौके की मदद से 14 गेंदो पर 17 रन, देवाशीष ने दो चौके की मदद से 12 गेंदो पर 15 रन बनाए। चाणक्य को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया।

जांबाज जुबली ने 10 विकेट से जीत दर्ज की

कीनन स्टेडियम में खेले गए एक अन्य मुकाबले में जांबाज जुबली ने डेयरिंग दोमुहानी को 10 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए डेयरिंग दोमुहानी ने 15 ओवर में 9 विकेट पर 108 रन बनाए। दोमुहानी की ओर से अभिषेक ने 17 गेंदों पर चार चौके की मदद से 20 रन जोड़े। जितेंद्र ने 21 गेंदों पर 26 रन बनाए। जिसमें एक चौका शामिल है। मिथुन ने एक चौका और एक छक्का की मदद से 12 गेंदों पर 11 रन जोड़े। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका।

लक्ष्य पीछा करते हुए जांबाज जुबली ने आनंद कुमार की धुआंधार पारी की बदौलत मैच 10 विकेट से जीत लिया। जयप्रकाश राय ने 30 गेंदो पर 19 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। दूसरे छोर से प्लेयर आफ द मैच आनंद कुमार ने 60 गेंदों पर 15 चौके की मदद से 80 रन बनाए। आनंद कुमार को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

ताजा खबरें

WhatsApp