Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

Breakingसरायकेला : संजय नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मुरुप में मची सनसनी, पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda :सीनी ओपी क्षेत्र के मुरुप गांव के समीप रविवार को संजय नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ, शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी, स्थानीय लोगों की सूचना पर सीनी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया.

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया है, पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ उसकी मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है.

Dayal Builder
Srinath

सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ पुलिस उपलब्ध जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

Advertisement

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है, खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी, पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ताजा खबरें

WhatsApp