Advertisement

रामकृष्ण तारक मठ में मां जगद्धात्री पूजा के लिया उमड़े श्रद्धालु, माता के भंडारे का आयोजन कर भक्तों में हुआ प्रसाद का वितरण

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां के तलसाही स्थित राम कृष्ण तारक मठ में रविवार को मां जगद्धात्री की पूजा उत्साह के साथ की गयी। पुरोहितों द्वारा विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर मां जगद्धात्री की पूजा की। सुबह मठ में पूजा व मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पडी। इस दौरान हवन-पूजन भी किया गया। साथ ही मां जगद्धात्री से परिवार की सुख, शांति और समृद्वि का मन्नत मांगा. मां जगद्धात्री की पूजा के बाद आरती हुई।

Advertisement
Advertisement

उसके बाद प्रसाद का वितरण के साथ भक्ति संगीत, भजन व प्रवचन सहित कई आध्यात्मिक कार्यक्रमो का दौर दिनभर चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दिक्षा भी लिया। पूजा-अर्चना के दौरान स्थानीय लोगों के साथ साथ बड़ी संख्या में बंगाल से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। पूजा के साथ साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भंडारा में लगभग सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मां जगधात्री प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया जायेगा।

Dayal Builder
Srinath

खरसावां के रामकृष्ण तारक मठ में मां जगद्धात्री की पूजा देश की आजादी से पूर्व से ही हो रही है। राम कृष्ण तारक मठ आश्रम खरसावां की स्थापना स्वामी तपानंद जी महाराज ने देश की आजादी के पूरे वर्ष 1941 में की थी। मठ में पूजा अर्चना 82 वर्षों से होती आ रही है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp