Advertisement

टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, पुरुष वर्ग में जमशेदपुर एवं महिला वर्ग में मुसाबनी प्रखंड की टीम विजेता

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर के टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स के क्रीड़ांगन में विशेष खेल आयोजन के तहत झारखंड सरकार के पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग रांची एवं जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के खेल- शाखा के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 15-12- 2022 को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, उस का समापन पुरुष एवं महिला वर्ग का फाइनल खेल खेला गया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अर्जुन सिंह उपस्थित थे।

Dayal Builder
Srinath

मुख्य अतिथि श्री राय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री आमंत्रण कप माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को खेलने का अवसर मिल रहा है यह बहुत बड़ी बात है। फाइनल मैच के पूर्व जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए चारों टीमों को खेल किट प्रदान किए।

Advertisement

पुरुष वर्ग के फाइनल खेल जमशेदपुर प्रखंड और डुमरिया प्रखंड के बीच खेला गया जिसमें जमशेदपुर प्रखंड की टीम ने डुमरिया टीम को 1-0 से पराजित किया।

महिला टीम के फाइनल खेल में जमशेदपुर प्रखंड और मुसाबनी प्रखंड के बीच खेला गया जिसमे मुसाबनी प्रखंड की टीम ने जमशेदपुर टीम को पेनल्टी शूटआउट से पराजित किया। ज्ञात है कि पुरुष एवं महिला वर्ग के दोनों विजेता एवं उपविजेता टीम को जोनल स्तर में आगामी दिनांक 18 दिसंबर 2022 को खेलने का अवसर प्राप्त होगा।

इस अवसर पर मुखिया माला टूडू, सरस्वती टुडू, जोबा मांडी, सुमि केराय, मीनू कुदादा, सोनिया मूर्मू, पानो मुर्मू, उपस्थित थे। खेल को सफल संचालन करने में वीर प्रताप मुर्मू, मोना भूमिज, अजय सिंह, मा‌धिया सोरेन, पिथो सोरेन, शशिकांत सिंह, अमरनाथ शर्मा एवं संजय कुमार उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp