Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

Breakingसरायकेला में अवैध शराब के अड्डों पर उत्पाद विभाग का बड़ा प्रहार, 37 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट, 500 लीटर शराब जब्त, तीन गिरफ्तार…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

सरायकेला  : सरायकेला जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है, उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई में गम्हरिया के जामजोड़ा और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा गांव में एक साथ छापेमारी की गई. टीम की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया, छापेमारी के दौरान शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया करीब 37 हजार लीटर जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

Advertisement
Advertisement

वहीं, कार्रवाई में करीब 500 लीटर तैयार महुआ शराब भी जब्त की गई है, उत्पाद विभाग ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही अवैध कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे एक मिनी ट्रक और एक स्कूटी को भी जब्त किया गया, उत्पाद विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विभाग की लगातार कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली है.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp