होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी, सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, 100 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न का माहौल

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, जमशेदपुर: गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, ललित दास, समाजसेवी शिवशंकर सिंह और अन्य ने फीता खोल के कर, दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़ कर किया। पूजा कमिटी अपनी स्वर्ण जयंती मना रही है। 100 वर्ष पूर्ण होने पर आज प्रथम दिन माता शैलपुत्री के पूजन के दिन से पंडाल के पट भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है।

Provider 1 Provider 2

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा की पंडाल सामाजिक संदेश दे रहा है भ्रूण हत्या रोकथाम, ट्रैफिक सुरक्षा, महिला उत्पीड़न आदि समाज को चाहिए इस संदेश को घर घर पहुंचाए, अभय सिंह ने कहा की माता दुर्गा कृपा करे जमशेदपुर पर और बारिश बंद हो ताकि लोग पूजा में अपने परिवार के साथ माता का दर्शन कर सके।

Provider 1 Provider 2

दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की शक्ति और समृद्धि के लिए देवी दुर्गा की पूजा का एक भव्य उत्सव है, जो एकता और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है। शिव शंकर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधन किया। अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया कि इस वर्ष पंडाल की भव्यता के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीनों दिन भोग वितरित किया जाएगा और भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंडाल आज से दर्शन के लिए खुले है।

कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी के आशुतोष सिंह, सुनील यादव, गुरुचरण सिंह बिल्ला, हरीश सिंह, गौतम कुमार, प्रवीर चटर्जी राणा, कमिटी के सदस्यों में मनोज खत्री, सुमित अग्रवाल, राजू प्रजापति, अमीश अग्रवाल, विनीत कुमार, कमल अग्रवाल, विजया लक्ष्मी वर्मा, संदीप अईच, मंटू कुमार, विशाल कुमार, रंजन, अमर कुमार, पंकज शर्मा, हेमंत अग्रवाल, दीपक सिंह, ऋषभ सिंह आदि उपस्थित थे।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment