Advertisement

आदित्यपुर : कड़ाके की ठंड में इंसानियत ट्रस्ट की मानवीय पहल, सड़कों पर सो रहे गरीबों के बीच कंबल व भोजन वितरण…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: शहर में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए इंसानियत ट्रस्ट ने एक बार फिर मानवीय सरोकारों का परिचय देते हुए जरूरतमंदों के लिए व्यापक राहत अभियान चलाया. बिष्टुपुर राम मंदिर परिसर से लेकर टाटा स्टेशन और गोलपहााड़ी तक सड़क किनारे जीवन बसर कर रहे गरीब, असहाय एवं बेसहारा लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया. इसके साथ ही ट्रस्ट की ओर से सभी लाभार्थियों को गर्म भोजन भी कराया गया, जिससे उन्हें ठंड के इस कठिन दौर में राहत मिल सके.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

यह सेवा कार्यक्रम इंसानियत ट्रस्ट के संरक्षक गणेश प्रमाणिक एवं अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई. कंबल वितरण के साथ-साथ सदस्यों ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

Advertisement

 

ठंड से बचाव को लेकर ट्रस्ट की यह पहल समाज के कमजोर तबकों के प्रति संरक्षण और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाती है. स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता और सामाजिक सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया. इंसानियत ट्रस्ट का यह प्रयास स्पष्ट करता है कि सामाजिक सहभागिता और संवेदनशील सोच के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में राहत और उम्मीद की किरण लाई जा सकती है.

ताजा खबरें

WhatsApp