Advertisement

खरसावां में अवैध शराब की कारोबारी गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध देशी शराब एवं बाइक को किया जप्त…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां /Umakant Kar: थाना क्षेत्र में अवैध देसी शराब के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने अवैध देसी शराब की खरीद बिक्री करने एवं व्यापार करने के आरोपी सह खरसावां के रीडिंग निवासी विभीषण हेंब्रम, पिता-सिंहराय हेंब्रम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

Advertisement
Advertisement

इस मामले के संबंध में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध देशी शराब का धंधेबाज विभीषण हेंब्रम अवैध रूप से देसी शराबकी खरीद बिक्री करने एवं व्यापार कर रहा है. जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापेमारी की और मौके से अवैध देशी शराब की खरीद बिक्री करने एवं व्यापार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने अवैध देशी शराब और बाइक को जप्त कर लिया.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp