Advertisement

कुचाई के तोडांगडीह में जनता दरबार आयोजित, पानी, सड़क, स्वास्थ्य से जुडे मामले छाये रहे कुचाई प्रखंड के सभी जर्रज सड़कों का जीर्णोद्धार होगा, पेयजल समस्या का भी समाधान होगा : गागराई…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant kar : कुचाई प्रखंड अंतर्गत छोटा सेगोई पंचायत के तोड़ागडीह गाँव में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में विधायक दशरथ गागराई,उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत उपस्थित थे. इस दौरान मुख्य रुप से पानी,सड़क, स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्या सामने आये.मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनभागीदारी आवश्यक है. आने वाले एक-डेढ साल में समय में वैसे सभी जर्जर सड़कों को दुरुस्त किया जायेगा, जिनका निर्माण 12-15 साल पहले हुआ था. सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन सहयोग से धरातल पर उतारना है.

Advertisement
Advertisement

उन्होंने इसके लिये लोगों से सहयोग करने की अपील की. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुचाई ब्लॉक चौक से सेरेंगदा तक सड़क (1.34 किमी), कुदुसाल से जोजोपी तक सड़क (2.5 किमी), ईचाहातु से चंपद-गुंफु होते हुए बुरुबांडी तक (3.75 किमी) पथ के सुदृढीकरण का कार्य किया जायेगा.इन सड़कों के निविदा की प्रक्रिया शुरु हो गयी है.इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के बड़ी आवादी को आवागमन में सुविधा होगी.

Dayal Builder
Srinath

जनता दरबार के आयोजन का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना है : उपायुक्त

Advertisement

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य है पंचायत स्तर पर जाकर आमजन की समस्याओं को सुनना और स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में अन्य पंचायतों में भी इसी प्रकार के दरबार आयोजित किए जाएंगे। जनता दरबार में महिला सहभागिता की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं का आगे आकर अपनी बात रखना समाज की जागरूकता का परिचायक है.

यह सुनिश्चित करें कि इस साल कहीं भी अफीम की खेती न हो : एसपी

एसपी मुकेश लुणायत ने कहा कि पिछले वर्ष बड़े पैमाने पर अफीम के खीते को नष्ट किया गया.क्षेत्र के ग्रामीण यह सुनिश्चित करें कि इस वर्ष क्षेत्र में कहीं भी अफीम की खेती नही हो.अफीम की खेती से समाज पर बुरा असर पड़ता है. ग्रामीण वैकल्पिक खेती पर ध्यान केंद्रीत करे, जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगी.

कुचाई में हर घर नल जल योजना फेल, जांच कर कार्रवाई करें : जीप सदस्य

कुचाई से जिप सदस्य जींगी हेंब्रम ने कहा कि कुचाई प्रखंड में हर घर नल जल योजना फेल है.इनके अधिष्ठापन में भारी अनियमितता बरती गयी है. मामले की जांच करें.ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश सोलर संचालित मीनारों से घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रही है. साथ ही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करें.कुचाई व दलभंगा थाना में महिला आरक्षी की पदस्थापना हो. मुख्यमंत्री पशुधन योजना से बांटे गये बकरियां मर रही है.इसकी भी जांच कर कार्रवाई करें.उन्होंने कहा कि जनता दरबार में लोगों द्वारा उठाये गये समस्याओं का समाधान किया जाये, ताकि लोगों को विश्वास बढ़े.

ग्रामीणों में 3.07 करोड़ के परिसंपत्तियों का वितरण

जनता दरबार के दौरान स्थानीय विधायक दशरथ गागराई,डीसी नितिश कुमार सिंह,एसपी मुकेश लुणायत समेत अन्य अधिकारियों ने 141 लाभुकों में करीब 3.07 करोड़ रुपये के परिसंपत्तियों का वितरण किया. साथ ही कई योजनाओं की स्वीकृति पत्र दी गयी. जनता दरबार के दौरान अलग अलग विभागों से करीब 24 स्टॉल लगा कर लोगों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही विभिन्न योजनाओं के लिये आवेदन भी लिये गये.जनता दरबार में मुख्य रुप से डीडीसी आशीष अग्रवाल अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार डीआरडीए निदेशक डॉ अजय तिर्की अनुमंडल पदाधिकारी समाज कल्याण पदाधिकारी सिविल सर्जन जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रमुख गुड्डी देवी, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, भरत सिंह मुंडा, मांगीलाल महतो बीडीओ साधु चरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन बीटीएम राजेश कुमार मुखिया करम सिंह मुंडा लुदरी हेंब्रम मुन्ना सोय समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

ताजा खबरें

WhatsApp