Advertisement

आदित्यपुर में सेवा संघ की पहल, बच्चों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक, कॉपी-किताब का वितरण…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निगम के वार्ड संख्या 18 स्थित शिवा नर्सिंग होम के समीप राम भरोसे सेवा संघ द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल एवं किताबों का वितरण किया गया, कार्यक्रम का नेतृत्व नित्यानंद कुमार ने किया, जिनकी पहल पर क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों तक शैक्षणिक सामग्री पहुंचाई गई.

Advertisement
Advertisement

Srinath

इस अवसर पर नित्यानंद कुमार ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है. उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए कहा कि “जब बच्चे शिक्षित होंगे, तभी देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा.” उन्होंने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सेवा संघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.

ताजा खबरें

WhatsApp