Advertisement

जीप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कुचाई, खरसावां का किया दौरा, मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर टेका माथा

By Goutam

Published on:

मां दुर्गा

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने गुरुवार को कुचाई खरसावां का दौरा कर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कुचाई का फीता काट कर उद्घाटन किया। खरसावां के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पूजा अर्चना कर माथा टेका साथ ही क्षेत्र के लोगों की सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना की।

Advertisement
Advertisement

मौके पर जिप अध्यक्ष श्री बोदरा ने झारखंडवासियों‌ को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि यह सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है। यहां की समृद्धि परंपराएं और धार्मिक उत्सव इस आध्यात्मिकता और संस्कृति का संगम बनाते हैं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर हर क्षेत्र में मां भगवती की भक्ति और आस्था से चमक उठता है। यह हमें केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी जुड़ता है।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, मुखिया लुदरी हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष बबलू उर्फ कृष्णा सोय, अनुप अग्रवाल, डुमु गोप, राहुल दास, मुन्ना सिंह, कोकिल कैशरी, होपना सोरेन, मधु दास आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp