Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

झारखंड सरकार की पहल: जिले के 70 ईसाई धर्मावलंबियों को जून माह के अंतिम सप्ताह में तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा गोवा, जाने कहां करे आवेदन.. 

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: झारखंड सरकार राज्य में निवासरत ईसाई धर्मावलंबियों को तीर्थ यात्रा करायेगी, इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जे.टी.डी.सी.एल) के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिले से 70 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। यह यात्रा जून माह के अंतिम सप्ताह में होगी।

Advertisement
Advertisement

पात्रता

Dayal Builder
Srinath

इस तीर्थ यात्रा के लिए पात्रता के लिए तीर्थयात्री की उम्र 60 वर्ष से अधिक और झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। तीर्थयात्री बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आना चाहिए (कर दाता नहीं होना चाहिए)। साथ ही तीर्थयात्री द्वारा पहले से इस प्रकार का तीर्थ दर्शन योजना का लाभ नहीं लिया गया हो।

Advertisement

जिला खेल कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जमा करें आवेदन

बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिक तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए दो प्रतियों में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन को भरकर 2 फोटो के साथ मूल चिकित्सा प्रमाण-पत्र Fit for Travel Certificate लगा कर निकटतम प्रखंड कार्यालय एवं जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में निर्धारित समयसीमा दिनांक 20 जून 2024 से पहले जमा करेंगे।

जून माह के अंतिम सप्ताह में जे.टी.डी.सी.एल करायेगी यात्रा

तीर्थ यात्रियों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों का चयन पहले आने वालों को प्राथमिकता देते हुए किया जाएगा, यदि तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित संख्या से अधिक बढ़ जाती है तो इससे अतिरिक्त एक प्रतीक्षा सूची (निर्धारित संख्या का 10%) भी तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर से संपर्क करें अथवा jamshedpur.nic.in वेबसाइट विजिट करें।

ताजा खबरें

WhatsApp