Advertisement

खरसावां में झामुमो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन का किया पुतला दहन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां, (उमाकांत कर): झारखंड के खरसावां में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पुतला दहन किया।

Advertisement
Advertisement

यह कार्यक्रम खरसावां के खेरसे मुंडा चौक पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप ने की। उन्होंने भाजपा पर झारखंड को अस्थिर करने और आदिवासियों को बरगलाने का आरोप लगाया।

Dayal Builder
Srinath

अर्जुन गोप ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में आदिवासी और मूलवासी आपसी भाईचारे और खुशहाली के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जो भाजपा को बर्दाश्त नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में हार देखकर बौखला गई है और सरकार को बदनाम करने में लगी हुई है।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन वर्षों तक परिवहन मंत्री रहे, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आज जब मंत्री दीपक बिरूआ इस व्यवस्था को सुधार रहे हैं, तब भाजपा को उसमें खोट दिखने लगी है।

कार्यक्रम में झामुमो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश सदस्य रानी हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, धमेंद्र सिंह मुंडा, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, अरूण जामुदा, मुन्ना सोय, राहुल सोय, रमेश महतो, राजेश दलबेहरा, साधुचरण सोय, खिरोद प्रमाणिक, लक्ष्मी तांती, दुलगु गोप, खिरोद महतो, सविता रजक, दशरथ महतो, और संजय प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम ने झारखंड की सियासत में एक बार फिर से भाजपा और झामुमो के बीच चल रहे राजनीतिक टकराव को उजागर कर दिया है।

ताजा खबरें

WhatsApp