Advertisement

पोटका प्रखंड के किन्नर भी विधायक संजीव सरदार के द्वारा उपलब्ध कराये नई साड़ी व सैंडल जुती के साथ मनायेंगे मकर पर्व

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के किन्नर भी विधायक संजीव सरदार के द्वारा उपलब्ध कराएं नई साड़ी व सैंडल जुती के साथ कल रविवार को मकर पर्व मनाएंगे। इस संबंध में विधायक संजीव सरदार ने अपने कार्यकर्ता के माध्यम से क्षेत्र के 15 किन्नरों को हल्दीपोखर के एल क्लोथ स्टोर से किन्नरों के पंसद की नई साड़ी व जुती तथा सैंडल खरीद कर दिलवाया।

Advertisement
Advertisement

इस संबंध में हेंसलबील की मधु किन्नर ने कहा कि कोरोनाकाल के पूर्व हमलोग ट्रेन में याचना कर आमदनी करते थे। कोरोना के बाद से स्थिति बदला है। अब हमलोंगो की आमदनी कम हो गई है। पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने हमलोंगो की सुध लेते हुए मकर पर्व के लिए नए वस्त्र व जूता सैंडल उपलब्ध कराया। हमलोंग ईश्वर से कामना करते हैं कि विधायक जी हमेशा जनता की सेवा इसीप्रकार करते रहे। यह दुआ भी है।

Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp