होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

कुचाई-खरसावां के गांवों में धूमधाम से मां मंगला उषा पूजा, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई-खरसावां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को मां मंगला उषा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। कुंजाडीह, पोटोबेडा, बडाकुडमा, दलाईकेला, पदमपुर, खरसावां, देहरीडीह समेत कई गांवों में इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

Provider 1 Provider 2

इस दौरान व्रती महिलाओं ने उपवास रखकर मां मंगला की विधि-विधान से पूजा की और अपने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। महिलाएं गाजे-बाजे के साथ स्थानीय नदी और तालाब से जल लेकर माथे पर कलश धारण कर पूजा स्थलों तक पहुंचीं।

Provider 1 Provider 2

पूजा के दौरान धूप-दीप, धुना जलाकर मां मंगला की आराधना की गई तथा शंख, उलू और घंटों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाएं और युवतियां पारंपरिक तरीके से पूजा स्थलों तक पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ अनुष्ठान में भाग लिया।

व्रती महिलाओं ने पूजा स्थल के समीप बच्चों को लांघकर उनके रोगमुक्त होने की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां मंगला को खोई, बतख, मुर्गा, बकरा एवं भेड़ की बलि भी अर्पित की।

पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूरे क्षेत्र में इस पर्व को लेकर आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment