Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) युवा प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता रितेश पासवान ने उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी माननीय सी. पी. राधाकृष्णन को दी बधाई…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता रितेश पासवान ने भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी माननीय श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी को शानदार विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

Advertisement
Advertisement

रितेश पासवान ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने विश्वास जताया कि माननीय राधाकृष्णन जी का समृद्ध अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता, राष्ट्र को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगी.

Dayal Builder
Srinath

पासवान ने यह भी कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह एक गौरवपूर्ण क्षण है, और यह आशा की जा रही है कि उनके कार्यकाल में उच्च संवैधानिक मर्यादाओं को और भी सुदृढ़ किया जाएगा.

Advertisement

इस ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह का माहौल देखा गया. रितेश पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) देशहित में सदैव एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मिलकर कार्य करती रहेगी.

ताजा खबरें

WhatsApp