Advertisement

महाकाल सेवा संघ के द्वारा 13 जनवरी को कदमा गणेश पूजा मैदान से निकलेगी विशाल शोभा यात्रा सह प्रभु श्री राम की झांकी

By Goutam

Published on:

महाकाल सेवा संघ

जनसंवाद डेस्क/ जमशेदपुर: जय महाकाल सेवा संघ के द्वारा आगमी 13 जनवरी को दोपहर 02:00 बजे एक शाम प्रभु श्री राम के नाम विशाल शोभा यात्रा सह प्रभु श्री राम की झांकी कार्यक्रम निकाली जाएगी। यहा शोभा यात्रा कदमा गणेश पूजा मैदान से शुरू होकर कदमा बाजार, उलियान से होते हुए रामनगर काली मंदिर चौक तक जाएगी। इस कार्यक्रम के निमित सोमवार को जय महाकाल सेवा संघ के मुख्य संरक्षक नीरज सिंह के द्वारा कदमा रांकिनी मंदिर में भगवान श्री राम जी की पूजा-अर्चना कर इस कार्यक्रम के क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए बने रथ को रवाना किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस मौके पर नीरज सिंह ने कहा की पूरे विश्व में रह रहे सभी सनातनियों के लिए यह बहुत हीं सुखद समय होगा जब प्रभु श्री राम लला अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में विराजेंगे। इस खुशी में शहर के लोग भी शामिल हों और 22 जनवरी को पूरे हर्ष उल्लास के साथ अपने अपने घर पर दीपावली मनाएं। इसी निमित यह विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

Dayal Builder
Srinath

वहीं नीरज सिंह ने कहा की यह रथ पूरे कदमा सोनारी में घूम कर लोगों को जागरूक करेगी, ताकि लोग इस प्रभु श्री राम के नाम की विशाल शोभा यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।

Advertisement

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनुज चौधरी, मनोज सिंह, भाजयुमो कदमा अध्यक्ष द्वीपाल बिस्वास, विनोद राय, हरेराम यादव, अभिजीत सिंह, तारक मुखर्जी समेत जय महाकाल सेवा संघ कदमा इकाई के लोग मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp