सरायकेला / Balram Panda : सरायकेला-खरसावां जिले के टिउनिया गांव में सामाजिक सरोकार की मिसाल देखने को मिली, जहां सागर लोहार अपने पैतृक गांव पहुंचे और अपने स्वर्गीय पिता रोसो राज लोहार की पहली पुण्यतिथि पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, इस दौरान उन्होंने पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया और उनकी स्मृति में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया.
सागर लोहार ने जरूरतमंदों के बीच चावल, आलू, तेल समेत अन्य आवश्यक सामग्री बांटी, साथ ही गांव के बुजुर्गों और वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया.
इस मौके पर सागर लोहार ने कहा कि पिता की पहली पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचकर पूजा-पाठ करने के साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का अवसर मिला, उन्होंने कहा कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों के बीच सामग्री का वितरण किया है और आगे भी जनसेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा.
उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य गरीब और वंचित लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनकी आवाज बनना है, अतीत को पीछे छोड़कर सामाजिक सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने और समाजहित में लगातार काम करने का संकल्प उन्होंने दोहराया. पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा और श्रद्धांजलि के इस प्रयास को सागर लोहार ने अपने पिता की स्मृति को समर्पित किया.

















