Advertisement

आदित्यपुर : एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर आदित्यपुर व आरआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी, कानून से खिलवाड़ नहीं होगा…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda :  नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ चुका है. मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने चुनावी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. जिले के पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुणायत के स्पष्ट निर्देश पर आदित्यपुर एवं आरआईटी थाना क्षेत्र में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व विनोद कुमार तिर्की एवं संजीव कुमार सिंह ने किया. फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, इस दौरान पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का भरोसा तो वहीं असामाजिक तत्वों में स्पष्ट संदेश गया.

Advertisement

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए प्रशासन की नीति “शून्य सहनशीलता” की होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव, अफवाह फैलाने की कोशिश, मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास या अशांति फैलाने वाली गतिविधि को कठोर कार्रवाई के जरिए कुचला जाएगा.

प्रशासन ने यह भी संकेत दिया कि असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों और चुनावी माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान पहले ही कर ली गई है और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई, गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे. फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि चुनाव लोकतांत्रिक मर्यादाओं के तहत ही होंगे और किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी या व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा.

वहीं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण, निर्भीक और भयमुक्त होकर मतदान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें.

ताजा खबरें

WhatsApp