Advertisement

खरसावां : कुचाई में मनाया गया पंचायती राज दिवस, गांव के विकास में पंचायती राज व्यवस्था का अहम रोल : बीडीओ…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant Kar: कुचाई के सभी दस पंचायतों के साथ साथ प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायती राज दिवस मनाया गया.कार्यक्रम में बीडीओ साधु चरण देवगम ने गांवों के सशक्तिकरण में पंचायती राज व्यवस्था की परिकल्पना पर प्रकाश डाला.बीडीओ साधु चरण देवगम ने गांवों में आवश्यकता के अनुसार योजना चयन करने तथा उसे क्रियांवित करने पर बल दिया.हर स्तर पर बेहतर कार्य करने की बात कही गयी.गांवों की बेहतरी में पंचायती राज की भूमिका पर भी जोर दिया गया.उन्होंने गांवों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास पर बल दिया. इस दौरान उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के विभिन्न पहलूओं पर प्रकाश डाला. विकास योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचने पर बल दिया.साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालो के बीच प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Advertisement
Advertisement

इस दौरान सभी लोगों को जल संरक्षित करने का सपथ दिलाया गया.इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया. दूसरी ओर कुचाई मुख्यालय के अलवे अरूवां, मरागंहातु, बंदोलोहर, छोटासेगोई, रोलाहातु, बारूहातु, पोडाकाटा, गोमेयाहीह, रूगुडीह तथा तिलोपदा पंचायत सचिवालय में मनाया गया.

Dayal Builder
Srinath

मौके पर 14 वें वित्त आयोग के प्रखंड समंवयक पंकज कुमार,मुखिया मंगल सिंह मुंडा, मुखिया सरस्वती मिंस,मुखिया लूदरी हेंब्रम,मुखिया अनुराधा उरांव, मुखिया राम सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा सहित पंसस, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर व ग्रामीण आदि उपस्थित थे.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp