Advertisement

आदित्यपुर : ग्लोरिया इंजीनियरिंग हादसे पर उठे सवाल, घायलों से मिले गणेश महाली, सुरक्षा चूक की जांच, मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था और कंपनी प्रबंधन की जवाबदेही पर सवाल उठने लगे हैं, हादसे में घायल मजदूरों से मिलने गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं वरिष्ठ नेता गणेश महाली टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचे, उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, परिजनों से बातचीत की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

Advertisement
Advertisement

अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गणेश महाली ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला केवल एक औद्योगिक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों के पालन और कंपनी प्रबंधन की जवाबदेही से जुड़ा गंभीर विषय है, उन्होंने कहा कि यदि जांच में सुरक्षा उपकरणों की कमी, गैस सिलेंडर के रखरखाव में लापरवाही अथवा कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि हादसे की वास्तविक वजह सामने आनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

Advertisement

गणेश महाली ने मांग की कि सभी घायलों का उच्चस्तरीय और पूर्णतः निशुल्क इलाज कराया जाए, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर के आश्रितों को उचित मुआवजा, नियमानुसार अन्य वैधानिक लाभ तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल मजदूरों को भी उनकी स्थिति के अनुरूप आर्थिक सहायता और श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं तत्काल दी जाएं.

उन्होंने कहा कि उद्योगों की प्रगति मजदूरों के श्रम पर टिकी है, इसलिए उनकी सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता, यदि किसी स्तर पर कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों को कानून के दायरे में लाकर जवाबदेह बनाया जाना चाहिए. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा मजदूरों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर हर स्तर पर उनके साथ खड़ा रहेगा.

ताजा खबरें

WhatsApp