Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

राजनगर : ईचा गांव में लूट की साजिश नाकाम, तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार…

By Balram Panda

Published on:

 

 

राजनगर / Balram Panda: थाना क्षेत्र के ईचा गांव में लूट की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया.आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, 9mm जिंदा गोली, चार मोबाइल, एक एयरपोड, एक चिलम और एक स्प्लेंडर बाइक (JH06 A 8028) बरामद की गई.

Advertisement
Advertisement

गिरफ्तार अपराधियों में विरेंद्र सिंह कुंतीया, पिंटु रक्षित और आकाश हेम्ब्रम शामिल हैं, जिनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने से पहले ही अपराधियों को धर दबोचा. पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लूट और रंगदारी के कई मामलों में आरोपित हैं. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp