Advertisement

आरआईटी : “संविधान की हुंकार से गूंजा आरआईटी” वार्ड 27 में अंबेडकर जयंती पर सामाजिक न्याय का प्रचंड संदेश, जनप्रतिनिधियों का तीखा आह्वान, देखें.video…

By Balram Panda

Updated on:

आरआईटी / Balram Panda: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 27 में अंबेडकर जयंती के अवसर पर संविधान और सामाजिक न्याय का सशक्त संदेश गूंज उठा. आरआईटी स्थित अंबेडकर चौक पर पार्षद रिंकी कुमारी के नेतृत्व में भारत के संविधान निर्माता की 135वीं जयंती पूरे जोश, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहां जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड 29 की पार्षद अर्चना सिंह रहीं, जिन्होंने अपने आक्रामक और ओजस्वी अंदाज में कहा कि बाबा साहेब केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति की प्रचंड चेतना हैं, उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता, विश्वस्तरीय चिंतक और शोषित-वंचित समाज की आवाज थे, जिन्होंने अपने विचारों और संघर्ष से भारत की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत किया. उनके सिद्धांत आज भी अन्याय, भेदभाव और असमानता के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत हैं.

Srinath

वहीं, वार्ड 27 की पार्षद रिंकी कुमारी ने लोगों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि संविधान का सम्मान और उसके मूल्यों का पालन ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने आह्वान किया कि हर नागरिक सामाजिक समानता, अधिकार और न्याय की रक्षा के लिए आगे आए, तभी अंबेडकर का सपना साकार होगा.

Advertisement

इस अवसर पर वार्ड 24 के पार्षद राम प्रसाद मुखी, वार्ड 26 के पार्षद बेदना गोप, वार्ड 35 की पार्षद संगीता सामड, भाजपा नेता परमेश्वर प्रधान सहित सुभाष करुवा, राहुल यादव, पांचू प्रधान, नरेश मुखी, सुनील करुवा, जगदीश मुखी, भानु करुवा, देवा मुखी, राहुल प्रमानिक और कुलदीप मछुआ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

बाईट-

रिंकी कुमारी (वार्ड 27 पार्षद- आदित्यपुर नगर निगम)

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक समरसता, समानता और संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. अंबेडकर जयंती का यह आयोजन आदित्यपुर में लोकतंत्र, न्याय और अधिकारों की आवाज को और अधिक मजबूत करने वाला साबित हुआ.

बाईट-

अर्चना सिंह (वार्ड 29 पार्षद- आदित्यपुर नगर निगम)

ताजा खबरें

WhatsApp