Advertisement

सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा कदमा में सावन महोत्सव आयोजित

By Goutam

Published on:

सावन महोत्सव

जनसंवाद, जमशेदपुर: सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के तत्वाधान में कदमा अनिल सूरपथ में सावन महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने भी अपना कला का जलवा इस कदर बिखरे कि अतिथि और लोग मंत्र मुग्ध हो गए।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ और उसके बाद गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा उसके बाद देश भक्ति गीत और रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस दौरान मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता रैंप वाक आदि का भी कार्यक्रम हुआ और अव्वल प्रतिभागियों को क्राउन पहनकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ पारुल सिंह ,डीसीओ आशा टोप्पो , वरिष्ठ समाजसेवी पूर्णिमा साहू, छत्तीसगढ़ी समाज की गीतांजलि साहू, नीरज सिंह, डॉक्टर रेणुका, डॉक्टर किशोर ओझा, एकता जायसवाल और ब्रह्मकुमारी सुधा बहन, कोमल बहन आदि मौजूद थी।

Advertisement

अतिथियों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की और सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संरक्षक और राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन की झारखंड उपनिदेशक रानी गुप्ता को देवी देवताओं की प्रतिमा भेंट कर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संरक्षक रानी गुप्ता ने कहा कि संस्था महिलाओं को आत्म सम्मान न्याय और काम दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ताजा खबरें

WhatsApp