Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

सरायकेला : दुर्गा पूजा पर आदित्यपुर में प्रशासन का एक्शन प्लान तैयार, सुरक्षा से ट्रैफिक तक कड़े इंतजाम; पंडालों पर निगरानी, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की होगी पुख्ता व्यवस्था…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और शहर में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए आदित्यपुर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, आमजनों की सुरक्षा, पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था और सुगम यातायात को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है.

Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में नगर आयुक्त, आदित्यपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात निरीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने आदित्यपुर क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों और आसपास के इलाकों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंडालों के आसपास संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मार्गों और यातायात के दबाव वाले क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

निरीक्षण के दौरान वाहनों के सुचारु आवागमन, पार्किंग स्थलों के निर्धारण, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई, पूजा के दौरान सड़कों पर अनावश्यक जाम की स्थिति नहीं बने और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक यातायात नियंत्रण व्यवस्था को लेकर निर्णय लिए गए.

प्रशासन का फोकस केवल यातायात व्यवस्था तक सीमित नहीं है, पूजा स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समन्वित व्यवस्था तैयार की जा रही है, दुर्गा पूजा के दौरान प्रमुख मार्गों और पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने, निर्धारित स्थानों पर पार्किंग कराने और जरूरत के अनुसार यातायात नियंत्रण के इंतजाम करने की तैयारी है.

यानी, दुर्गा पूजा में आस्था के इस बड़े पर्व के बीच सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी, प्रशासनिक अमला पूजा से पहले व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुट गया है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा का आनंद ले सकें.

ताजा खबरें

WhatsApp